Back
Mumbai Metro : मुंबई से 1 साल के अंदर मेट्रो के माध्यम से जुड़ेंगे ठाणे और नवी मुंबई, बनेगी नई मेट्रो लाइन
Apr 4, 2025
मुंबई और खासतौर पर आसपास के उपनगरीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर! मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों को अगर सच माने तो अगले 1 साल के अंदर ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाके समेत मुंबई के कई प्रमुख इलाके मेट्रो के माध्यम से मायानगरी मुंबई से जुड़ जाएंगे।
बताया जाता है कि एक बार इन सभी इलाकों में मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाता है, तो मुंबई तक आवाजाही पहले के मुकाबले न सिर्फ आसान बनेगी बल्कि समय भी पहले की तुलना में काफी कम लगेगा।
हाल ही में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹40,187 करोड़ का बजट पेश किया है। इसी बजट में MMRDA ने मुंबई और आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली 4 नई मेट्रो लाइन की घोषणा की है।
कितनी लागत से होगा मेट्रो लाइन का निर्माण?
दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए MMRDA ने लगभग ₹40,187 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट का लगभग 87 प्रतिशत यानी ₹35,151 करोड़ को विभिन्न संरचनात्मक विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित किया है, जिसमें मेट्रो का विस्तार भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान यानी अगले 1 साल के अंदर ही मुंबई व आसपास के उपनगरीय शहरों जैसे ठाणे व नवी मुंबई को जोड़ने वाली 4 नई मेट्रो लाइन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
कौन-कौन सी नई मेट्रो लाइन बनेगी?
ठाणे से भिवंडी कल्याण - मुंबई के ठाणे भिवंडी कल्याण मेट्रो लाइन को मेट्रो लाइन 5 कहा जाता है। इस मेट्रो लाइन की कुल लंबाई करीब 24.9 किमी होगी, जिसमें 15 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। बताया जाता है कि MMRDA इस मेट्रो लाइन का दुग्रदी (कल्याण) से उल्हासनगर तक विस्तार करना चाहती है। मेट्रो लाइन 5 के विस्तार और नए स्टेशनों के निर्माण के लिए लगभग ₹1579.99 करोड़ आवंटित की गयी है। बताया जाता है कि एक बार यह परियोजना पूरी हो जाती है तो इस रूट पर आने-जाने वाले लोगों का लगभग 50 से 70 प्रतिशत समय बच जाएगा।
8Shares
0Comments
11Favorites
4Likes
No content at this moment.