Back
BR Ambedkar Quotes: जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर के ये मोटिवेशनल कोट्स, पढ़ें बाबा साहेब के अनमोल विचार
May 4, 2025
Dr. Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi: डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से जाना जाता है, भारत के एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और संविधान निर्माता थे। 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे अंबेडकर ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया।
एक दलित परिवार में जन्मे होने के कारण उन्हें बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और अपमान सहना पड़ा। लेकिन उनकी शिक्षा और ज्ञान की भूख ने उन्हें इन बाधाओं को पार करने की ताकत दी। उन्होंने समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे पर आधारित संविधान की नींव रखी। 6 दिसंबर 1956 को बाबा साहेब अंबेडकर का निधन हुआ, लेकिन उनकी शिक्षाएं, संघर् और प्रेरक विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आइए डालते हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कुछ अनमोल विचारों पर एक नजर:
Dr BR Ambedkar Motivational Quotes, DR Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar
1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
2. मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।
3. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।
BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi
4. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।
5. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।
5Shares
0Comments
14Favorites
12Likes
Say something to impress...
Loading...
Comments
Hot

No content at this moment.

Relevant people
Health House
1352 Followers
अधिक जीवन जानकारी के लिए अनुसरण करें
Related